आगरा। शहर की सियासत में आज उस वक्त हलचल तेज हो गई जब एआईएमआईएम के जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में नई टीम का ऐलान किया गया। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने के लिए कई अहम फैसले लिए गए।

सबसे खास घोषणा रही इरफान सैफी को युवा नगर अध्यक्ष बनाए जाने की, जिससे युवाओं में खासा उत्साह देखा गया। वहीं सलमान कुरेशी को जिला मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई, जो पार्टी की आवाज को और मजबूती से उठाएंगे।
इसके अलावा शहजाद खान को जिला उपाध्यक्ष और जाकिर खान को जिला सचिव नियुक्त किया गया।
बैठक में संगठन के कई प्रमुख चेहरे मौजूद रहे, जिनमें प्रदेश संयुक्त सचिव इब्राहिम अब्बास, मिर्जा मुकर्रम बेग, जिलाध्यक्ष शमशेर खान, जिला कोषाध्यक्ष सज्जाद कुरेशी, जिला सचिव प्रिया चौधरी, अभिलाष चौधरी, मुजाहिद खान समेत अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।
💬 नेताओं का संदेश:
“संगठन को मजबूत करना और युवाओं को आगे लाना हमारी प्राथमिकता है।”
👉 नई टीम के गठन से AIMIM ने साफ संकेत दे दिया है कि आने वाले समय में वह आगरा की राजनीति में अपनी पकड़ और मजबूत करने की तैयारी में है।

