नई दिल्ली: अजय राय की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें तुरंत मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में मौजूद रहने के दौरान उन्हें बेचैनी और दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद वह बेहोश हो गए। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में भर्ती कर उनका उपचार किया जा रहा है।
इस बीच उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अल्पसंख्यक मीडिया कॉर्डिनेटर बशीर उल हक रॉकी ने उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा, “अजय राय जी के अचानक अस्वस्थ होने की खबर बेहद चिंताजनक है। हम सभी उनकी जल्द से जल्द स्वस्थ होने की दुआ करते हैं। ईश्वर उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य लाभ दे और वह फिर से पूरी ऊर्जा के साथ जनता की सेवा में लौटें।”
पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता का माहौल है और सभी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

