लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav के सौतेले भाई प्रतीक यादव का बुधवार सुबह निधन हो गया। वह 38 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
#WATCH लखनऊ: मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, सिविल अस्पताल देवेश चंद्र पांडेय ने कहा, "वे मृत अवस्था में सुबह 5:55 बजे लाए गए थे। पुलिस को सूचना दी गई थी। पुलिस आई तो पुलिस ने बॉडी का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अब पोस्टमार्टम चल रहा है।" https://t.co/ZGaoUYcTjH pic.twitter.com/Y6i7Gc9Dcb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2026
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 6 बजे प्रतीक यादव को गंभीर हालत में लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल उनकी मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए King George’s Medical University भेज दिया है।
सूत्रों के मुताबिक, 30 अप्रैल को प्रतीक यादव की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। करीब तीन दिन इलाज के बाद उनकी हालत में कुछ सुधार हुआ, जिसके बाद वह अस्पताल से बिना औपचारिक छुट्टी लिए घर लौट आए थे।
प्रतीक यादव, पूर्व मुख्यमंत्री Mulayam Singh Yadav की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के पुत्र थे। उनकी पत्नी Aparna Yadav इस समय असम में हैं। पति के निधन की सूचना मिलते ही वह लखनऊ के लिए रवाना हो गई हैं।
प्रतीक यादव के निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और समर्थकों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। परिवार के करीबी लोग और समर्थक लगातार आवास पर पहुंच रहे हैं।

