नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के वसंत कुंज स्थित एम्बिएंस मॉल में बुधवार को ‘द ओपुलेंट (The Opulent) लक्ज़री सैलून’ के ग्रैंड रिलॉन्च एवं उद्घाटन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री अक्षरा सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं और अपनी मौजूदगी से कार्यक्रम की रौनक बढ़ा दी।
अक्षरा सिंह ने सैलून की संचालक त्रिशा और दिवस को नई शुरुआत के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सैलून की आकर्षक सजावट, आधुनिक सुविधाओं और प्रीमियम सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि ‘द ओपुलेंट’ दिल्ली के ब्यूटी और लाइफस्टाइल सेक्टर में एक नई पहचान बनाने की क्षमता रखता है।
15 जुलाई को शाम 5 बजे आयोजित इस ग्रैंड ओपनिंग समारोह में शहर के कई गणमान्य अतिथि, फैशन, ब्यूटी और लाइफस्टाइल जगत से जुड़े प्रतिष्ठित लोग भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मेहमानों ने सैलून की अत्याधुनिक सुविधाओं का अवलोकन किया और इसकी भव्यता की प्रशंसा की।
‘द ओपुलेंट’ लक्ज़री सैलून में ग्राहकों के लिए आधुनिक हेयर स्टाइलिंग, स्किन केयर, मेकओवर और प्रीमियम ब्यूटी ट्रीटमेंट्स की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अतिथियों ने त्रिशा और दिवस को इस नई पहल के लिए शुभकामनाएं देते हुए सैलून के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

