आगरा। मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी वेब हीट, अत्यधिक तापमान एवं प्रतिकूल मौसम की चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी आगरा के निर्देश पर जनपद के सभी विद्यालय 19 मई 2026 को बंद रहेंगे।
जारी आदेश के अनुसार जनपद आगरा के समस्त राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्तविहीन विद्यालयों तथा सभी बोर्डों से मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक की कक्षाएं स्थगित रहेंगी।
प्रशासन ने आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आदेश की अवहेलना होने पर संबंधित प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्या के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विद्यालय प्रशासन की होगी।

