आगरा। भारत सरकार द्वारा आगामी गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2027 के अवसर पर खेल क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले महानुभावों को पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए जाने हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
क्षेत्रीय खेल कार्यालय, आगरा द्वारा जारी सूचना के अनुसार इच्छुक व्यक्ति अपने व्यक्तित्व एवं कृतित्व से संबंधित साइटेशन निर्धारित प्रारूप पर भरकर आवश्यक प्रमाण-पत्रों सहित 28 मई 2026 तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय, आगरा में जमा कर सकते हैं।
विभाग ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं साइटेशन का प्रारूप किसी भी कार्य दिवस में क्षेत्रीय खेल कार्यालय, आगरा से प्राप्त किया जा सकता है।
खेल जगत में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेल प्रोत्साहन से जुड़े व्यक्तियों से समय रहते आवेदन करने की अपील की गई है।

