लखनऊ: निश्शुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत प्री-प्राइमरी और कक्षा एक में प्रवेश के लिए दूसरे चरण के ऑनलाइन आवेदन शनिवार से शुरू हो रहे हैं। अभिभावक 7 मार्च तक आवेदन कर सकेंगे। जो अभिभावक पहले चरण में आवेदन नहीं कर पाए थे, वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपने बच्चों का फॉर्म भर सकते हैं।
दूसरे चरण में प्राप्त आवेदनों के आधार पर सीटों का आवंटन लॉटरी प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा। लॉटरी की तिथि 9 मार्च निर्धारित की गई है।
निजी विद्यालयों में पहले चरण के दौरान कुल 2,61,489 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 1,09,349 सीटें आवंटित की जा चुकी हैं।
बेसिक शिक्षा विभाग ने पात्र अभिभावकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन अवश्य करें, ताकि उनके बच्चों को निश्शुल्क शिक्षा का लाभ मिल सके।

