परिषदीय विद्यालयों में सरप्लस विद्यालयों वाले समस्त अध्यापकों के विवरण की सूची हुई तैयार
संबंधित शिक्षक/शिक्षिका, खण्ड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से अपनी आपत्ति को दिनांक 29.12.2025 की अपरान्ह 2.00 बजे तक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में करा दें प्राप्त , तत्पश्चात नहीं होगा विचार
आगरा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आगरा जितेंद्र कुमार गोंड ने जानकारी देते हुए बताया कि अपर मुख्य सचिव, बेसिक शिक्षा अनुभाग-5, उ०प्र० लखनऊ के पत्र संख्या आई/1143981/2025, 68-5099/138/2023-अनुभाग-5 (बेसिक शिक्षा) पार्ट-1 लखनऊ दिनांक 14. 11.2025 के क्रम में शिक्षा निदेशक बेसिक उ०प्र० लखनऊ के पत्रांक/शि०नि० (बे०)/7970-8217/2025-26 दिनांक 16.11.2025 के द्वारा शैक्षिक सत्र 2025-26 में बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत अध्यापकों के अन्तःजनपदीय (INTRADISTRICT) स्थानान्तरण / समायोजन की प्रकिया सम्पन्न कराते हुए।
जनपद के समस्त एकल एवं शिक्षक विहीन परिषदीय विद्यालयों में न्यूनतम् दो अध्यापक की तैनाती किए जाने हेतु जनपद आगरा के परिषदीय विद्यालयों में सरप्लस विद्यालयों वाले समस्त अध्यापकों के विवरण की सूची तैयार की गयी है, जोकि अन्तिम रूप से इस आशय के साथ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आगरा एवं विकास खण्ड कार्यालयों के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जा रही है कि उक्त सूची में अंकित विद्यालयों के स्टाफ के विवरण में यदि कोई त्रुटि/आपत्ति है तो संबंधित शिक्षक / शिक्षिका संबंधित खण्ड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से उक्त आपत्ति को दिनांक 29.12.2025 की अपरान्ह 2.00 बजे तक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में प्राप्त करा दें।
जिसके आधार पर आपत्ति का नियमानुसार निस्तारण कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। उक्त समयावधि के उपरान्त कोई भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा एवं यह मानकर कि उक्त विवरण में किसी को कोई आपत्ति नहीं है, के कम में ही सूची में अंकित विवरण के अनुसार अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

