आगरा, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. मोहम्मद सरफराज आलम के निर्देशानुसार राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय 25 शैय्या नगर, आगरा द्वारा निशुल्क आउटरीच स्वास्थ्य शिविर का आयोजन प्राथमिक विद्यालय बालूगंज में किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।

शिविर के दौरान उपस्थित रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें उचित चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। आवश्यकता अनुसार मरीजों को निशुल्क आयुर्वेदिक दवाइयों का वितरण भी किया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए दो रोगियों को आगे के उपचार हेतु रेफर किया गया।

आयोजित शिविर में 16 वृद्धजन एवं 59 सामान्य नागरिकों सहित कुल 75 लाभार्थियों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुसुम बाला, डॉ. विनोद कुमार, स्टाफ नर्स आरती गुप्ता तथा स्टाफ सदस्य राकेश कुमार एवं नरेश चंद्र ने सक्रिय सहभागिता निभाई। शिविर के सफल आयोजन में सवाई सिंह का विशेष सहयोग रहा।

