Times of TAJ | पटना . बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए प्रचार अभियान आज शाम समाप्त हो गया। इस चरण में 20 जिलों की 122 सीटों पर 11 नवंबर को मतदान होगा। चुनावी मैदान में 1,302 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिनमें 136 महिलाएं भी शामिल हैं। लगभग 3 करोड़ 70 लाख से ज्यादा मतदाता अपने वोट से अगली सरकार के स्वरूप पर फैसला देंगे।
एनडीए ने झोंकी पूरी ताकत
भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सासाराम और अरवल में जनसभाएं कीं।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने औरंगाबाद व कैमूर में चुनावी सभा को संबोधित किया।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गया, कैमूर और औरंगाबाद में वोटरों से अपने पक्ष में समर्थन मांगा।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अररिया, सुपौल और मधुबनी में रैलियां कीं।
महागठबंधन का शक्ति प्रदर्शन
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पूर्णिया और किशनगंज में चुनावी सभाएं कीं।
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने रोहतास व औरंगाबाद में जनसभाएं कर एनडीए पर हमला बोला।
इसके साथ ही जन सुराज पार्टी, बसपा और अन्य दलों के स्टार प्रचारकों ने भी अलग-अलग क्षेत्रों में रोड शो और रैलियां कीं।
अब सबकी निगाहें मतदान पर
दूसरे चरण के साथ ही राज्य में प्रचार अभियानों का शोर थम गया है। अब प्रत्याशी डोर-टू-डोर संपर्क और व्यक्तिगत मुलाकात पर निर्भर रहेंगे।
11 नवंबर को होने वाले मतदान के बाद ही पता चलेगा कि मतदाता किसके साथ हैं और बिहार किस ओर बढ़ेगा।
#BiharElection2025
#BiharVotes
#BiharElections
#BiharPolitics
#ElectionNews
#BiharAssemblyElection
#Voting2025
#Democracy
#BiharLive
#BiharUpdate
#PatnaNews
#TimesOfTaj
#TrendingNews
#PoliticalNews
#IndiaPolitics
#ElectionCoverage
#VoteForBihar
#NewsUpdate
#BreakingNews

