आगरा,: “ऑपरेशन टूरिस्ट डिलाइट” के तहत ताजमहल के पश्चिमी द्वार पर जर्मनी से आए पर्यटकों का स्वागत और अभिनंदन किया गया। यह कार्यक्रम श्रीमान पुलिस कमिश्नर आगरा के निर्देशन में, एसीपी ताज सुरक्षा के नेतृत्व तथा प्रभारी निरीक्षक थाना ताज सुरक्षा की निगरानी में आयोजित किया गया।
ताज सुरक्षा पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया दल ने भारतीय परंपराओं “अतिथि देवो भव:” और “वसुधैव कुटुंबकम” के अनुरूप पर्यटकों से मित्रवत संवाद स्थापित किया, उन्हें सुरक्षित एवं सुखद वातावरण प्रदान किया और ताजमहल के ऐतिहासिक तथा सांस्कृतिक महत्व से अवगत कराया।
पर्यटकों ने भारतीय आतिथ्य और पुलिस की मित्रवत भूमिका की सराहना की।
पुलिस टीम में शामिल: उप निरीक्षक शुभम वर्मा, आरक्षी आशु और महिला आरक्षी रीतू।

