आगरा: मिशन शक्ति टीम, थाना पर्यटन पुलिस, कमिश्नरेट आगरा द्वारा मिशन शक्ति अभियान के फेस-05 के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण और जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों और सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों जैसे 112, 1090, 181, 1098, 1930, 1076 आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं और महिला कल्याण कार्यक्रमों से भी अवगत कराया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में जागरूकता बढ़ाना और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाना था।

