आज, अज़हर उमरी का जन्मदिन है, और यह अवसर उनके संपूर्ण जीवन, पत्रकारिता, शिक्षा और डिजिटल मीडिया में योगदान को याद करने का एक बेहतरीन मौका है। अज़हर उमरी वरिष्ठ पत्रकार और डिजिटल मीडिया संस्थापक हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से उर्दू पत्रकारिता में एक अलग पहचान बनाई।
वर्तमान में वे दैनिक इंकिशाफ़ उर्दू के प्रभारी संपादक हैं और डिजिटल प्लेटफॉर्म www.timesoftaj.com के संस्थापक एवं अवैतनिक संपादक भी हैं। यह प्लेटफॉर्म हिंदी, अंग्रेज़ी, उर्दू और संस्कृत में सामग्री प्रकाशित करता है। इसके अलावा, वे upuklive.com के संरक्षक भी हैं।
पत्रकारिता का सफर
सन् 2000 से अज़हर उमरी ने समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में लेख प्रकाशित करना शुरू किया। 2004 से उनकी सक्रिय पत्रकारिता ने उन्हें आगरा और देश के प्रमुख समाचार माध्यमों में पहचान दिलाई। उन्होंने दैनिक आग, राष्ट्रीय सहारा, दैनिक इन्किलाब उर्दू, दैनिक हकीकत टुडे जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में सेवाएं दी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उर्दू नेट जापान को सेवाएं प्रदान की।
सम्मान और पुरस्कार
अज़हर उमरी को उनके पत्रकारिता और सामाजिक योगदान के लिए कई पुरस्कार प्राप्त हुए हैं:
-
कुलदीप नैय्यर राष्ट्रीय अवार्ड – उर्दू प्रेस क्लब इंटरनेशनल
-
हैदराबाद का जान ए सहाफत अवार्ड
-
मुरैना का क़ुतुब ए सहाफत अवार्ड
-
मुंबई का नेशनल चेंजर अवार्ड
-
इंडियन इस्लामिक सेंटर में सम्मान
सामाजिक योगदान और शिक्षा
साल 2000 में, उन्होंने दलित बहुल क्षेत्र में अपने दादा जी एन खान और पिता डॉ. इज़हार अहमद खान उमरी के मार्गदर्शन में उमरी पब्लिक स्कूल की स्थापना की, जिससे शिक्षा का उजाला दूर-दूर तक फैला।
पारिवारिक पृष्ठभूमि और नेतृत्व
उनका परिवार भी साहित्य, कला और चिकित्सा में सक्रिय है:
-
पिता: डॉ. इज़हार अहमद खान उमरी – कवि और उर्दू शायर
-
माता: बेगम रिहाना सलीमी – गृहिणी
-
भाई: तलत उमरी – अभिनेता, लेखक, फिल्म निर्माता; दानिश उमरी – पत्रकार; डॉ. सुहैल उमरी – होम्योपैथी चिकित्सक
अज़हर उमरी वर्तमान में उर्दू प्रेस क्लब इंटरनेशनल के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष उर्दू मीडिया प्रेस क्लब रह चुके हैं।
आज उनके जन्मदिन पर हम उन्हें उनकी पत्रकारिता, सामाजिक योगदान और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में समर्पित जीवन के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ देते हैं।
लेखक: सैय्यद ख़ावर हाशमी, वरिष्ठ पत्रकार

