गोरखपुर, | टाइम्स ऑफ़ TAJ
बॉलीवुड अभिनेत्री से साध्वी बनीं ममता कुलकर्णी ने गुरुवार को गोरखपुर में दिए एक बयान से सनसनी फैला दी। प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा — “दाऊद इब्राहिम टेररिस्ट नहीं हैं। उन्होंने कभी मुंबई में ब्लास्ट नहीं किया। उन्हें झूठे आरोपों में फँसाया गया है।”
ममता ने यह भी साफ किया कि वह कभी दाऊद इब्राहिम से नहीं मिलीं, लेकिन उन्हें विश्वास है कि दाऊद निर्दोष हैं। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।
गौरतलब है कि दाऊद इब्राहिम को 1993 मुंबई बम धमाकों का मुख्य आरोपी माना जाता है और भारतीय एजेंसियाँ उसे अब तक सबसे वांछित आतंकियों में गिनती हैं।

