सड़क पर खड़ी स्कूल प्रबंधक की कार अचानक जलने लगी, दमकल ने बमुश्किल आग पर काबू पाया
संवाद – तौफ़ीक़ फारुकी
फर्रुखाबाद। थाना कादरी गेट क्षेत्र में शुक्रवार को सड़क पर खड़ी स्कूल प्रबंधक प्रदीप नेत्रपाल की कार अचानक धू-धू कर जलने लगी। कार में सवार चालक नेत्रपाल पुत्र रामशंकर और उसके साथी कुंदन पुत्र रामबाबू, सागर पुत्र नरेश, मिथुन पुत्र राजकुमार ने बमुश्किल कार से कूदकर अपनी जान बचाई।
घटना पांचाल घाट के दुर्वासा ऋषि आश्रम मार्ग पर हुई, जहां चालक अपने पिता रामशंकर को लेने गया था। सूचना मिलने पर पांचाल चौकी प्रभारी मोहित मिश्रा मौके पर पहुंचे और दमकल को बुलाया गया। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुँचकर बमुश्किल आग पर काबू पाया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार में आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।

