जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने बैंकों से सहयोग की अपील की, भूमि आवंटन और अवैध अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए
संवाद – तौफ़ीक़ फारुकी
फर्रुखाबाद। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बंधु समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उद्योग, भूमि आवंटन और अवैध अतिक्रमण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।
जिलाधिकारी ने बैंकों से योजना में सहयोग बढ़ाने का आग्रह किया और कहा कि बैंकों के सहयोग की कमी के कारण योजनाएं असफल हो रही हैं, जिससे जिले की रैंकिंग प्रभावित होती है। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र खिमसेपुर में उद्यमियों को जल्द भूमि आवंटन का भरोसा दिया और कहा कि एक माह के भीतर आवंटन कर दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के अंतर्गत 58 लंबित आवेदन शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा, सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर औद्योगिक उपयोग के लिए 100 एकड़ भूमि आवंटित होने की संभावना है।
उद्योग एवं तकनीकी पहल:
-
यूपीएसआईडीए द्वारा QR कोड जारी किया गया, स्कैन करने पर शिकायत का निस्तारण संबंधित अधिकारी द्वारा तुरंत किया जाएगा।
-
औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा और निगरानी के लिए कैमरा लगाया गया और इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर बनाए जाने की योजना है।
अतिक्रमण और सड़क समस्याएँ:
-
जिला व्यापार बंधु समिति ने अतिक्रमण के कारण जाम और अन्य समस्याओं का मुद्दा उठाया।
-
जिलाधिकारी ने अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।
-
रेलवे रोड की टूटी सड़कों, अधूरी बिजली पोल और नालियों के स्तर संबंधी समस्याओं का समाधान करने के आदेश दिए गए।
-
लालसराय में मस्जिद के पीछे नगर पालिका की भूमि पर अतिक्रमण हटाने के निर्देश भी जारी किए गए।
-
चौकसे लाल गेट तक ई-रिक्शा आवागमन प्रतिबंधित किया जाएगा।
बैठक में एसपी आरती सिंह, एडीएम अरुण कुमार सिंह, और सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

