देशभर में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। Central Board of Secondary Education द्वारा आयोजित होने वाली CTET सितंबर 2026 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि : 11 मई 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि : 6 जून 2026
- फीस जमा करने की अंतिम तिथि : 6 जून 2026
- फॉर्म करेक्शन विंडो : 15 से 18 जून 2026
- एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि : परीक्षा से दो दिन पूर्व
- परीक्षा तिथि : 6 सितंबर 2026
- रिजल्ट जारी होने की संभावित तिथि : अक्टूबर 2026 के अंत तक
ऐसे करें आवेदन
अभ्यर्थी घर बैठे आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए निम्न स्टेप्स फॉलो करें—
- CTET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए “CTET SEPT 2026 Application Form” लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी भरकर पहले रजिस्ट्रेशन करें।
- इसके बाद आवेदन फॉर्म में अन्य आवश्यक विवरण भरें।
- निर्धारित शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से जमा करें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ लें, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि से बचा जा सके।

