आगरा के नगला मेवाती, ताजगंज क्षेत्र में ईद-उल-अज़हा का त्योहार धार्मिक उत्साह और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। ईदगाह में सुबह बड़ी संख्या में नमाज़ियों ने एकत्र होकर ईद-उल-अज़हा की नमाज़ अदा की। नमाज़ की इमामत मुफ्ती मुदस्सिर खान कादरी ने करवाई।
नमाज़ के बाद मुफ्ती मुदस्सिर खान कादरी ने अपने खुत्बे में कुर्बानी की अहमियत, इंसानियत, अमन और आपसी भाईचारे पर जोर दिया। उन्होंने लोगों से देश में अमन-चैन बनाए रखने, गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करने तथा कुर्बानी के असली पैगाम को अपनाने की अपील की।
नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पूरे इलाके में खुशी और रौनक का माहौल बना रहा। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के भी उचित इंतज़ाम किए गए थे, जिससे नमाज़ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

