संवाद – विनोद मिश्रा
बांदा।बांदा जिले के चार मछुआरे पाकिस्तान की लांडी जेल में बंद हैं। ये मछुआरे गुजरात के ओखा/बेरावल समुद्री क्षेत्र में मछली पकड़ने का काम करते थे। अक्टूबर 2021 में पाकिस्तानी नौसेना ने उन्हें भारतीय सीमा से पकड़ लिया था। तब से वे कराची की लांडी जेल में बंद हैं।

सपा के राष्ट्रीय महा सचिव पूर्व सांसद विशंभर प्रसाद निषाद ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर इन मछुआरों की रिहाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि ये मछुआरे गरीब और असहाय हैं, जो परदेश में मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनकी रिहाई अत्यंत आवश्यक है।
सांसद निषाद ने जिलाधिकारी से जनहित में इन चारों मछुआरों की रिहाई के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि यह मामला अत्यंत गंभीर है और इसका समाधान जल्द से जल्द निकाला जाना चाहिए।

