लखनऊ। राज्य में शराब और भांग की दुकानों के आवंटन को लेकर ई-लॉटरी के चौथे चरण की प्रक्रिया गुरुवार से शुरू कर दी गई है। इस चरण में नवसृजित कुल 640 फुटकर दुकानों का आवंटन किया जाएगा।
आबकारी विभाग ने इच्छुक व्यापारियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदक विभाग के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ निर्धारित शुल्क भी ऑनलाइन जमा करना होगा।
विभाग के अनुसार, आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 4 मई निर्धारित की गई है। इसके बाद ई-लॉटरी के माध्यम से दुकानों का आवंटन किया जाएगा।
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न की जाएगी, ताकि सभी आवेदकों को समान अवसर मिल सके।

