मुज़फ्फरनगर – 12 अक्टूबर को “संघर्ष से समाधान तक” किसान अधिकार सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के बारे में न्याय योद्धा अयाज़ खान अच्छू ने बताया कि पूर्व सांसद एवं महासचिव श्री अविनाश पांडे सड़क मार्ग से दिल्ली से 11:00 बजे प्रस्थान करेंगे।
कार्यक्रम के अनुसार:
-
12:15 बजे पारतापुर, मेरठ में उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस (पश्चिम) के चेयरमैन श्री खलील नम्बरदार से भेंट।
-
12:30 बजे मोदीपुरम, मेरठ में अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष श्री ओमवीर तोमर से बातचीत।
-
1:30 बजे भव्य ट्रैक्टर और मोटरबाइक रैली में शामिल होंगे, जिसमें लगभग 150-200 ट्रैक्टर और 100 मोटरबाइक भाग लेंगी।
-
2:00 बजे महर्षि शुक्रदेव इंटर कॉलेज, मोरना में किसान सभा प्रारंभ।
-
4:00 बजे मोरना ब्रीडिंग टेक्नोलॉजी, ग्राम बहपुरा में मीडिया वार्ता।
-
5:00 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान।
न्याय योद्धा अयाज़ खान अच्छू ने बताया कि कांग्रेस पार्टी लगातार किसानों के अधिकार, MSP गारंटी, फसल बीमा, सिंचाई और अन्य मुद्दों पर संघर्ष कर रही है। सम्मेलन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान अपनी समस्याओं को उजागर करेंगे और संगठनात्मक मजबूती बढ़ेगी।
उन्होंने यह भी बताया कि महिला, दलित, अति पिछड़ा और बटाईदार किसान संगठन में नई भूमिका निभाएंगे। संगठन में एकजुटता, बदलाव की नीति और किसान कल्याण की योजनाओं पर भी चर्चा सम्मेलन का मुख्य एजेंडा होगा।
#KisanAdhikar #Muzaffarnagar #KisanCongress #FarmersRights #TractorRally #KisanSabha

