आगरा – समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय, फतेहाबाद रोड पर परम श्रद्धेय नेताजी स्व. श्री मुलायम सिंह यादव जी की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण वर्मा और महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार ने की। सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

जिलाध्यक्ष कृष्ण वर्मा ने कहा कि नेताजी किसानों, गरीबों, मजदूरों और असहायों के लिए भगवान स्वरूप थे। उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान कई जनहितकारी निर्णय आज भी जनता के दिलों में अमर हैं, जैसे मंडियों में किसानों पर चुंगी समाप्त करना, सरकारी अस्पतालों में पर्चे की कीमत मात्र ₹1 करना, और रक्षा मंत्री के रूप में शहीद सैनिकों के परिवारों तक सहायता पहुँचाना।
महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार ने कहा कि मुलायम सिंह यादव भारतीय राजनीति के युगपुरुष, सच्चे समाजवादी और समाजवादी पार्टी के संस्थापक थे। उन्होंने छह दशकों से अधिक समय तक सक्रिय राजनीति में रहते हुए तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और एक बार भारत सरकार में रक्षा मंत्री के रूप में देश की सेवा की।
जिला मीडिया प्रभारी पवन प्रजापति ने कहा कि नेताजी को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम यह संकल्प लें कि 2027 में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव को पुनः उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव सुरेंद्र चौधरी ने किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे: राम सहाय यादव, वीरेंद्र सिंह चौहान, आज़ाद सिंह जाटव, नितिन कोहली, विनय अग्रवाल, पवन प्रजापति, श्याम भोजवानी, संतोष पाल, पप्पू यादव, हरिमोहन राजपूत लोधी, उदल सिंह कुशवाह, महेश सिसोदिया, राहुल चौधरी, कादिर कुरैशी, अमित कुशवाह, कालीचरण प्रजाप्रति, परवेज़ खान, मानवेन्द्र सिंह असलम वारसी, आदित्य गौतम, अतुल सविता, विराट यादव, गुड्डी भारती, रमेश यादव, पठान खान, हिमांशु कुरैशी और अन्य कई समाजवादी साथी।

