आगरा, ताजमहल के पश्चिमी गेट पर श्रीमान पुलिस कमिश्नर आगरा महोदय के निर्देशन में थाना ताज सुरक्षा की क्विक रिस्पांस टीम ने ऑपरेशन टूरिस्ट डिलाइट के तहत पुलिसकर्मियों ने विदेशी पर्यटकों का स्वागत भारतीय परंपरा अतिथि देवों भव: और वासुदेव कुटुंबकम् की भावना के साथ किया।

ताजमहल के पश्चिमी प्रवेश द्वार पर ताज की सुंदरता का दीदार करने वाले विदेशी सैलानियों को अब सुरक्षा के साथ साथ भारतीय संस्कृति और आतिथ्य का अनोखा अनुभव मिल रहा है।

आज अमेरिका और जापान आदि देशों से ताजमहल देखने आए पर्यटकों के समूह की हर संभव सहायता कर उनके साथ मित्रवत संवाद कर उनकी ताजमहल यात्रा को यादगार बनाया गया।आगरा पुलिस की सहायता से सभी पर्यटकों द्वारा आभार व्यक्त किया गया ।पुलिस टीम में : उप निरीक्षक पंकज सिंह पटेल,आरक्षी उदयवीर,महिला आरक्षी सुलेखा

