नई दिल्ली । हज 2026 के लिए भारत सरकार ने उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भेजा है, जिसका नेतृत्व उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी करेंगे। यह प्रतिनिधिमंडल सऊदी अरब में हज यात्रियों की सुविधाओं और व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेगा ताकि हज यात्रा पूरी तरह से सुरक्षित और आरामदायक हो।
श्री आजाद अंसारी नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से सऊदी अरब के लिए रवाना होंगे। उनके साथ दिल्ली और बिहार राज्य हज समितियों के अधिकारी और हज कमिटी ऑफ इंडिया के उप कार्यपालक अधिकारी भी होंगे।
प्रतिनिधिमंडल एक सप्ताह तक हज यात्रियों की यात्रा, आवास और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाएगा। सरकार का लक्ष्य है कि हज करने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित हो।
हज 2026 में भारत सरकार की ये पहल यात्रियों के लिए राहत और भरोसे की प्रतीक है।

