आगरा। आगरा दीवानी स्थित सीजीएम कोर्ट में गुरुवार को शबाना खंडेलवाल द्वारा नाज़िया इलाही खान के विरुद्ध दायर याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान माननीय न्यायालय ने थाना न्यू आगरा से मामले में रिपोर्ट तलब करते हुए दो दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। मामले की अगली सुनवाई 27 जुलाई 2026 को होगी।
सुनवाई के बाद शबाना खंडेलवाल ने कहा कि वे न्यायिक प्रक्रिया पर पूरा विश्वास रखती हैं और कानून के दायरे में रहकर अपना पक्ष मजबूती से रखेंगी। उन्होंने कहा, “हमें चाहे जितना संघर्ष करना पड़े, हम पीछे नहीं हटेंगे। हमारा उद्देश्य गंगा-जमुनी तहज़ीब और सामाजिक सौहार्द को बनाए रखना है।
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी एवं समर्थकों में शानू खान, जीशान खान, परवेज आलम, आदिल खान सिंधी, कुरैशी, धेनू खान, साजिद खान, निशात बेगम, प्रियंका राघव, ममता बघेल, विपिन, दानिश, साहिल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

