अलीगढ़। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रदेश संयुक्त मिर्ज़ा मुकर्रम बैग (मुगल) ने अलीगढ़ पहुंचकर दरगाह शाह जमाल पर हाजिरी दी और देश व प्रदेश में अमन-चैन, तरक्की और आपसी भाईचारे के लिए दुआ की।

इस मौके पर मिर्ज़ा मुकर्रम बैग ने कहा कि सूफी संतों की दरगाहें समाज में मोहब्बत, इंसानियत और एकता का पैगाम देती हैं। उन्होंने कहा कि आज के दौर में ऐसे मुकद्दस स्थलों से मिलने वाली सीख को अपनाने की जरूरत है, ताकि समाज में आपसी सौहार्द और भाईचारा मजबूत हो सके।

हाजिरी के दौरान उनके साथ पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर देश की खुशहाली, सामाजिक सौहार्द और तरक्की के लिए दुआ की।

