आगरा।डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा की माननीय कुलपति प्रोफेसर आशु रानी के संरक्षण एवं ललित कला संस्थान के निदेशक प्रोफेसर संजय चौधरी के मार्गदर्शन में ललित कला संस्थान के मूर्ति कला विभाग द्वारा आयोजित “मोनुमेंटल स्कल्पचर क्ले मॉडलिंग कार्यशाला” का शुक्रवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। यह कार्यशाला 16 मई 2026 से 2 जून 2026 तक ललित कला संस्थान, संस्कृत भवन, सिविल लाइंस, आगरा में आयोजित की जा रही है।
कार्यशाला का उद्घाटन संस्थान के सभी शिक्षकगणों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
कार्यशाला का मुख्य आकर्षण 8 फीट ऊँची नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का निर्माण रहेगा, जिसे मूर्ति कला विभाग के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएँ सामूहिक रूप से तैयार करेंगे। कार्यशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को Monumental Sculpture, Clay Modelling, Anatomy Study तथा Structural Formation जैसी तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
कार्यशाला का संचालन मूर्ति कला विभाग के शिक्षक डॉ. गणेश कुशवाहा द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की कार्यशालाएँ विद्यार्थियों में रचनात्मक दृष्टि, तकनीकी दक्षता एवं टीमवर्क की भावना को विकसित करती हैं।
प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होने वाली इस कार्यशाला में संस्थान के विद्यार्थियों के साथ-साथ बाहरी प्रतिभागी भी भाग ले सकेंगे। संस्थान के विद्यार्थियों के लिए पंजीकरण निःशुल्क रखा गया है, जबकि बाहरी प्रतिभागियों हेतु ₹500 शुल्क निर्धारित किया गया है।

