आगरा: पुलिस कमिश्नर आगरा के निर्देशन में, एसीपी ताज सुरक्षा के नेतृत्व और प्रभारी निरीक्षक थाना ताज सुरक्षा की निगरानी में, ताजमहल सुरक्षा पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया टीम ने ईरान से आए पर्यटकों का ताजमहल भ्रमण कराया।
टीम ने शिष्टाचार और सुरक्षा के उच्चतम मानकों के साथ पर्यटकों का स्वागत किया और उन्हें ताजमहल का प्रमाणिक दर्शन कराते हुए टूरिस्ट-फ्रेंडली व्यवहार दिखाया। इस अवसर पर पर्यटक ताज सुरक्षा पुलिस की कार्यशैली से अत्यंत प्रसन्न हुए और टीम का आभार व्यक्त किया।
पुलिस टीम में उप निरीक्षक शुभम कुमार वर्मा, आरक्षी आशु और महिला आरक्षी रीतू शामिल थे।
ताजमहल सुरक्षा पुलिस की इस पहल ने न केवल आगरा में पर्यटन सुरक्षा को मजबूत किया, बल्कि शहर की छवि को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सकारात्मक रूप से प्रस्तुत किया।

