अलीगढ़ ( शोज़ब मुनीर) अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के शल्य चिकित्सा विभाग के प्रो. अफजाल अनीस को उत्तर प्रदेश एसीकॉन 2025 में “एमिनेंट सीनियर सर्जिकल टीचर अवार्ड” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शल्य चिकित्सा शिक्षा, मार्गदर्शन और अकादमिक उत्कृष्टता में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।

प्रो. अनीस एक प्रसिद्ध सर्जन और प्रतिष्ठित शिक्षक हैं जिन्होंने दशकों तक विभाग में सर्जिकल प्रशिक्षण को नई ऊँचाइयाँ प्रदान कीं। मई 2025 में उन्हें एफआरसीएस (ग्लासगो) की उपाधि भी प्रदान की गई, जो उत्कृष्ट शल्य विशेषज्ञों के लिए अत्यंत सम्मानजनक मानी जाती है।

