लखनऊ। Indian Railway Catering and Tourism Corporation (आईआरसीटीसी) पर्यटकों के लिए सिंगापुर और मलेशिया की विशेष हवाई यात्रा लेकर आया है। यह यात्रा 12 जून से 19 जून तक आयोजित की जाएगी।
यात्रा की शुरुआत लखनऊ से सीधे कुआलालंपुर की विमान सेवा के माध्यम से होगी। इस दौरान पर्यटकों को मलेशिया के प्रमुख पर्यटन स्थलों जैसे Putrajaya, King’s Palace, National Mosque of Malaysia, Petronas Twin Towers, केएल टावर ऑब्जर्वेटरी डेक और बुकीत बिंटांग मार्केट की सैर कराई जाएगी।
इसके अलावा Genting Highlands की मनोरम केबल कार राइड और Batu Caves का भ्रमण भी पैकेज में शामिल है।
सिंगापुर में पर्यटकों को Night Safari, Singapore Flyer, Sentosa, मैडम तुसाद, विंग्स ऑफ टाइम शो, नेशनल ऑर्किड गार्डन, Marina Bay, Merlion Park, चाइनाटाउन, लिटिल इंडिया, बुगिस मार्केट और Gardens by the Bay जैसे प्रसिद्ध स्थलों की सैर कराई जाएगी।
आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक Ajit Kumar Sinha ने बताया कि दो व्यक्तियों की संयुक्त बुकिंग पर प्रति यात्री पैकेज शुल्क 1.31 लाख रुपये निर्धारित किया गया है।

