लखनऊ। Narendra Modi द्वारा ऊर्जा संरक्षण एवं पेट्रोलियम उत्पादों की खपत कम करने के लिए किए गए आह्वान के क्रम में Government of Uttar Pradesh लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है। इसी दिशा में मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने प्रदेश के सभी मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को तेल एवं अन्य संसाधनों के कम से कम उपयोग तथा उनके सदुपयोग को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं।
इसी क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज राज्यमंत्री Danish Azad Ansari ने एक सराहनीय पहल करते हुए अपने लखनऊ स्थित सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से तय किया। उनका यह कदम ईंधन बचत के प्रति जागरूकता का संदेश देने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण एवं संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग के लिए भी प्रेरित करता है।
राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह आह्वान केवल एक अपील नहीं, बल्कि देशहित में आवश्यक कदम है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक नागरिक अपने स्तर पर थोड़ी-थोड़ी बचत का संकल्प ले, तो इसका सकारात्मक प्रभाव देश की अर्थव्यवस्था और पर्यावरण दोनों पर पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस दिशा में लगातार प्रयास कर रही है तथा आने वाले समय में जनभागीदारी बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाए जाएंगे। यह पहल इस बात का उदाहरण है कि जनप्रतिनिधि स्वयं आगे आकर समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।

