आगरा। रमज़ान के मुकद्दस महीने में 7 वर्षीय लुबाबा नजीबी ने अपना पहला रोज़ा रखकर घर और समाज में खुशी की लहर दौड़ा दी। लुबाबा, मोहम्मद नजीबुल्लाह की बेटी हैं और उन्होंने पूरे जोश और खुशी के साथ अपना पहला रोज़ा मुकम्मल किया।
परिवार के सदस्यों ने बताया कि लुबाबा सुबह सहरी के लिए उत्साह के साथ उठीं और पूरे दिन सब्र और हिम्मत के साथ रोज़ा रखा। इफ्तार के वक्त घर में खुशियों का माहौल रहा और परिजनों ने उन्हें दुआओं से नवाज़ा।
रमज़ान का महीना बच्चों में इबादत, सब्र और तक़वा की भावना पैदा करता है। इतनी कम उम्र में पहला रोज़ा रखना काबिले-तारीफ है।
Times of Taj की तरफ से नन्हीं लुबाबा नजीबी को पहले रोज़े की दिली मुबारकबाद और उज्ज्वल भविष्य की ढेरों शुभकामनाएं। अल्लाह तआला उनके रोज़े को कबूल फरमाए और उन्हें नेक रास्ते पर कायम रखे। 🌙✨

