आगरा। थाना ट्रांसयमुना पुलिस टीम ने घर में चोरी की घटना का त्वरित खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी के 02 मोबाइल फोन और 500 रुपये नकद बरामद किए हैं।
क्या है मामला?
दिनांक 18 फरवरी 2026 को वादी द्वारा थाना ट्रांसयमुना में सूचना दी गई कि 17/18 फरवरी 2026 की रात्रि करीब 3:00 बजे उसका पड़ोसी अमन पुत्र लाल मोहम्मद उसके घर की छत के रास्ते से अंदर घुसा और कमरे में रखे 02 मोबाइल फोन व 1,000 रुपये चोरी कर ले गया।
इस संबंध में थाना ट्रांसयमुना पर मु०अ०सं० 47/2026 धारा 305(ए) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
ऐसे हुई गिरफ्तारी
चोरी की घटना के खुलासे एवं माल की बरामदगी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। दिनांक 18 फरवरी 2026 को पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अमन पुत्र लाल मोहम्मद को 80 फुटा रोड स्थित जैन मंदिर के पास कांशीराम योजना के खंडहर पड़े आवासों के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से चोरी के 02 मोबाइल फोन और 500 रुपये बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।
पूछताछ में कबूला जुर्म
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसने 17/18 फरवरी की रात अपने पड़ोसी के घर में छत के रास्ते घुसकर 02 मोबाइल और 1,000 रुपये चोरी किए थे। चोरी की रकम में से 500 रुपये उसने खाने-पीने में खर्च कर दिए। अभियुक्त चोरी के मोबाइल बेचने जा रहा था। उसने यह भी स्वीकार किया कि वह पहले भी कई घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है।
अभियुक्त का विवरण
अमन पुत्र लाल मोहम्मद, निवासी इस्लाम नगर टेढ़ी बगिया, थाना ट्रांसयमुना, जनपद आगरा।
आपराधिक इतिहास
अभियुक्त के विरुद्ध मु०अ०सं० 47/2026 धारा 305(ए)/317(2) बीएनएस थाना ट्रांसयमुना, कमिश्नरेट आगरा में पंजीकृत है।
बरामदगी
02 मोबाइल फोन (चोरी के)
500 रुपये नकद (चोरी के)
पुलिस टीम
थानाध्यक्ष हरेन्द्र कुमार, थाना ट्रांसयमुना
उपनिरीक्षक संदीप कुमार
उपनिरीक्षक हिमांशु तोमर
उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार
कांस्टेबल शिवकेश
थाना ट्रांसयमुना पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिली है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

