आगरा। दयालबाग निवासी पंकज अग्रवाल को शिवसेना बाल ठाकरे में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। महानगर प्रमुख नितिन बंसल ने राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल के आदेश एवं प्रदेश प्रमुख अवध द्विवेदी के नेतृत्व में उन्हें महानगर कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है।
पंकज अग्रवाल की नियुक्ति से संगठन कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। उनके मनोनयन पर अरविंद तिवारी, हिमांशु अग्रवाल, संजय अग्रवाल, कुलवंत मित्तल, राजीव खेमका, मोहनलाल अग्रवाल सहित अनेक लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं।
नवनियुक्त महानगर उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने कहा कि वह संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।

