आगरा। बिहार विधानसभा क्षेत्र बिहारशरीफ के लिए मुहम्मद बशीर उल हक़ (रॉकी) को को-ऑब्ज़र्वर (Co-Observer) नियुक्त किया गया है। यह घोषणा मुहम्मद शमीम खान, नेशनल कोऑर्डिनेटर इन-चार्ज बिहार ने आधिकारिक रूप से की।
मुहम्मद बशीर उल हक़ की नियुक्ति के साथ ही संगठन ने नालंदा क्षेत्र में अपनी निगरानी और समन्वय व्यवस्था को और मज़बूत किया है। नेशनल कोऑर्डिनेटर मुहम्मद शमीम खान ने कहा कि “बशीर उल हक़ एक सक्रिय और कर्मठ कार्यकर्ता हैं, जिनकी निष्ठा और संगठनात्मक अनुभव से बिहारशरीफ क्षेत्र को निश्चित रूप से मज़बूती मिलेगी।”
गौरतलब हो कि बशीर उल हक रॉकी आगरा में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के निवर्तमान अध्यक्ष है। उनका पैतृक निवास नालंदा में है।
इस अवसर पर स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी और उम्मीद जताई कि वे अपने नए दायित्वों का निर्वहन पूर्ण समर्पण और ईमानदारी के साथ करेंगे।

