मुंबई, मुंबई के पवई इलाके में गुरुवार को तनावपूर्ण बंधक स्थिति का नाटकीय अंत हुआ। कथित आरोपी रोहित आर्या की पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से मौत हो गई।
आर्या ने पुणे से आए 17 बच्चों, एक वरिष्ठ नागरिक और एक अन्य व्यक्ति को कथित तौर पर वेब सीरीज़ ऑडिशन के बहाने आरए स्टूडियो में बुलाया और कई घंटे तक बंधक बनाकर रखा।
पुलिस को दोपहर करीब 1:45 बजे आपातकालीन कॉल मिली। तुरंत क्यूआरटी और विशेष पुलिस इकाइयों ने स्टूडियो को घेर लिया। पहले बंधकों को शांतिपूर्वक छुड़ाने के लिए बातचीत की गई, लेकिन जब आरोपी ने आत्मसमर्पण से इनकार किया और एयर गन व कुछ रासायनिक पदार्थों के साथ आक्रामक रवैया अपनाया, तो पुलिस को सुरक्षा दृष्टि से गोली चलानी पड़ी।
आर्या को गोली लगने के बाद जोगेश्वरी ट्रॉमा अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसे मृत घोषित किया गया। इस कार्रवाई में सभी बंधकों को सुरक्षित निकाल लिया गया।
पुलिस ने बताया कि गोलीबारी बच्चों और अन्य बंधकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए की गई थी। घटना की पूरी परिस्थितियों की जांच जारी है।
#MumbaiHostageCrisis #RohitAryaEncounter #PawaiNews #ChildrenSafety #PoliceAction #BreakingNewsIndia

