आगरा।आगरा की सियासत में एक अहम बदलाव देखने को मिला। पीस पार्टी आगरा महानगर के अध्यक्ष अख्तर अली ने की नीतियों से प्रभावित होकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।
इस अवसर पर पार्टी नेतृत्व ने अख्तर अली को आगरा जिला महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी। उनके इस फैसले को स्थानीय राजनीति में एक बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान कई प्रमुख पदाधिकारी भी मौजूद रहे, जिनमें शहजाद खान (जिला उपाध्यक्ष), जाकिर भाई (जिला सचिव), शहजाद कुरैशी (कोषाध्यक्ष), आरिफ मेव (जिला उपाध्यक्ष), मिर्जा मुकर्रम बेग (संयुक्त सचिव, उत्तर प्रदेश) और शमशेर खान (जिला अध्यक्ष, आगरा) शामिल रहे।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि AIMIM की नीतियों और नेतृत्व से प्रभावित होकर लगातार लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं, जिससे संगठन को मजबूती मिल रही है।
अख्तर अली ने अपने संबोधन में कहा कि वे पूरी निष्ठा के साथ पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे।

