रुड़की/हरिद्वार: सरज़मीन-ए-कलियर शरीफ (रुड़की, हरिद्वार) में कादरी अशरफी काफिले ने दरगाह साबिर पाक पर हाजिरी पेश की। इसके बाद होटल चारमीनार में एक नशिस्त (बैठक) का एहतमाम किया गया, जिसकी सदारत शेख मुहम्मद शफीक लाल शाह कादरी ने फरमाई।
इस मौके पर मौलाना हाजी डॉ. मोहम्मद अली जोहर (तहसील खतौली, जिला मुजफ्फरनगर), हाफिज इरफान साहब (इमाम मस्जिद अक्सा, कस्बा भोपा), मौलाना अरशद (भोपा), मुफ्ती अहमद खब्बाब (खतौली), जनाब सैयद आसिफ हुसैन हाशमी (लखनऊ), पीरजादा मुहम्मद सलमान शेख कादरी शफीकी, सूफी शाकिर कादरी, हसन खान कादरी शफीकी और महमूद खान कादरी शफीकी समेत कई अहम शख्सियतें मौजूद रहीं।
नशिस्त के दौरान बाबा लाल शाह कादरी ने अपने पीर की शान में खूबसूरत मनकबत पेश की, जिसे मौजूद लोगों ने बड़ी अकीदत के साथ सुना।
आखिर में अल्लाह तआला से दुआ की गई कि तमाम हाजिरी कबूल फरमाए, मुल्क हिंदुस्तान में अमन-ओ-अमान कायम रहे और सभी मजहबों व मिल्लतों के लोगों के दिलों में एक-दूसरे के लिए मोहब्बत और भाईचारा पैदा फरमाए।

