रायबरेली, : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दलित युवक हरिओम वाल्मीकि के परिवार से मुलाकात की और उनके दुख-दर्द को साझा किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार ने उन्हें बताया कि सरकार की ओर से उन्हें धमकाया गया और उनसे कहा गया कि वे वीडियो में यह कहें कि राहुल गांधी उनके परिवार से न मिलें।
राहुल गांधी ने कहा,“यह महत्वपूर्ण नहीं है कि पीड़ित परिवार मुझसे मिलता है या नहीं। जरूरी बात यह है कि ये लोग अपराधी नहीं हैं। जिन्होंने यह अपराध किया है, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।”
उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने हरिओम वाल्मीकि के परिवार से बात की और उनका दुख महसूस किया। कांग्रेस पार्टी हर संभव मदद प्रदान करने की कोशिश करेगी।
राहुल गांधी ने स्पष्ट किया कि देश में जहां भी दलितों के खिलाफ अत्याचार होगा, वहां कांग्रेस पार्टी खड़ी रहेगी और न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करेगी।
#RahulGandhi #HariramValmiki #DalitRights #JusticeForHariram #Congress #TimesOfTAJ

