आगरा। समाजवादी पार्टी के लिए आगरा से एक सुखद और उत्साहवर्धक खबर सामने आई है। पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार वरिष्ठ समाजवादी नेता श्री शब्बीर अब्बास को समाजवादी पार्टी, आगरा का महानगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
शब्बीर अब्बास लंबे समय से संगठन से जुड़े हुए हैं और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। उनके मनोनयन से आगरा महानगर में पार्टी को नई दिशा और ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में खुशी की लहर है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि श्री शब्बीर अब्बास के नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा समाजवादी विचारधारा को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुँचाया जाएगा।
पार्टी नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया है कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए आगरा महानगर में समाजवादी पार्टी को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएंगे।

