एक दूसरे के गले मिलकर फूल माला पहनाकर विदा किया
कासगंज।जनपद से छः हज यात्री दिल्ली के लिए रवाना हुए। जिसमें कासगंज बड्डू नगर निवासी डॉक्टर मोहम्मद फारूक व उनकी पत्नी नजमा नाज,कस्बा सहावर से मोहम्मद अनवर सिद्दीकी व उनकी पत्नी सीमा, गंजडुंडवारा से मोहम्मद सलीम कुरैशी और उनकी बेगम तबस्सुम आज दिल्ली के लिए रवाना हुए लोगों ने गमगीन आंखों से उन्हें विदा किया और अल्लाह से दुआ की कि इन्हें हज मुबारक हो।

तीनो लोग अपनी पत्नियों के साथ हज करने के लिए आज सुबह अपने निजी वाहनों दिल्ली एयरपोर्ट के लिए निकले, हज यात्रियों से भारी संख्या में लोगों ने उनके घर पहुंच कर उन्हें रुख्सति दी।
इस दौरान भेंट करने वालों का तांता लगा रहा। भेंट करने वाले उनसे अल्लाह की बारगाह में सबके लिए रोजी-रोजगार और अच्छे स्वास्थ्य के लिए दुआ करने का आग्रह कर रहे थे।
हज यात्रियों को खुशी-खुशी विदा करने वालों में हाजी नौशे मियां,हाजी मुबीन अहमद,जमाल अहमद,हसीन अहमद, हाजी तनवीर अहमद नदवी, हाजी साजिद अली,अब्दुल हई एडवोकेट, चांद एडवोकेट, मोहम्मद जावेद,हाजी बन्ने वारसी,बिलाल अहमद,जमीर अहमद, मोहम्मद मुबीन अनस,तारिक़ महमूद मंसूरी,शाहिद मलिक आदि लोगों ने फूल माला पहनकर सभी हज यात्रियों को खुशी-खुशी विदा किया।

