आगरा ,उत्त्तर प्रदेश कला मंच द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि नाट्य समारोह में प्रसिद्ध नाटक “चरनदास चोर” का प्रभावशाली और सफल मंचन किया गया। यह नाटक हबीब तनवीर द्वारा लिखित प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी रचना है, जिसे इस बार हिन्दी रूपांतरण और निर्देशन का दायित्व तलत उमरी ने संभाला।

इस नाटक को ज़ीरो से किरदार तक नामक विशेष वर्कशॉप में तैयार किया गया, जिसके माध्यम से कलाकारों ने अपने-अपने किरदारों को बारीकी से संवारा। लम्बे अभ्यास और गंभीर मेहनत के बाद यह प्रस्तुति अब दर्शकों के सामने पेश किए जाने के लिए पूरी तरह तैयार है।
नाटक के लाइट की ज़िम्मेदारी अभिषेक गोस्वामी और राहुल जैकर आर्या ने संभाली, जबकि म्यूज़िक का दायित्व आकाश ने निभाया, जिन्होंने मंचन को और भी प्रभावशाली बनाया।

उत्त्तर प्रदेश कला मंच ने घोषणा की है कि जल्द ही भारत के कई शहरों में इस नाटक के शो आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक दर्शक इस लोकप्रिय नाट्य कृति का आनंद ले सकें।
यह मंचन न केवल कलाकारों की मेहनत का प्रमाण है, बल्कि लोकनाटक परंपरा को आगे बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास भी है।

