इटावा। Suditi Global Academy ने एक बार फिर सीबीएसई बोर्ड की 12वीं परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में अपनी उत्कृष्ट शैक्षिक परंपरा को कायम रखा है। लगातार चौथे वर्ष विद्यालय के विद्यार्थियों ने बेहतरीन परिणाम हासिल कर विद्यालय और जनपद का नाम रोशन किया।
विद्यालय के छात्र Yuvraj Singh ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया तथा जनपद में तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं Payal Yadav ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में द्वितीय तथा जनपद में चौथा स्थान प्राप्त किया।
इसके अतिरिक्त Vartika Yadav ने 96.6%, Anshika Pal ने 95.8%, Shivansh Yadav एवं Shashank Shekhar ने 95-95%, Ragini Goyal ने 94.8%, Kashish ने 93.6%, Udbhavi ने 93.4%, Harshita ने 93.2%, Gauri Jain एवं Tanishka ने 92.8%, Aradhya Verma ने 91.5% तथा Tanya Yadav ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
विद्यालय के लगभग 30 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर संस्था की उत्कृष्ट शैक्षिक गुणवत्ता को और मजबूत किया। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक Satish Kumar, प्रबंध निदेशक Mayank Kumar तथा प्रधानाचार्य Kamal Kumar ने मेधावी छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।
प्रधानाचार्य कमल कुमार ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सफलता निरंतर परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच का परिणाम होती है। वहीं प्रबंधक सतीश कुमार ने अभिभावकों के सहयोग और विश्वास के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय आगे भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करता रहेगा।

