इटावा। Seven Hills Inter College के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।
विद्यालय के प्रधानाचार्य Saurabh Dubey ने जानकारी देते हुए बताया कि छात्रा Arpita Yadav ने 86.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं Shweta ने 84.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा Vaishnavi Verma ने 82.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रधानाचार्य ने सभी सफल एवं मेधावी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का ही यह उत्कृष्ट परिणाम है।
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन Shiv Kishore Dubey एडवोकेट तथा ट्रस्टी Sunil Rajput ने भी सफल विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

