Sant Vivekanand Public School की मेधावी छात्रा Pratibha Yadav ने सीबीएसई 12वीं के घोषित परीक्षा परिणाम में 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर इटावा जनपद में दूसरा स्थान हासिल किया है।
प्रतिभा यादव ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया। उन्होंने इतिहास और पेंटिंग विषय में शत-प्रतिशत यानी 100-100 अंक प्राप्त किए। इसके अलावा अंग्रेजी में 98, भूगोल में 96 तथा पॉलिटिकल साइंस में 97 अंक हासिल किए।
प्रतिभा के पिता रजनीश कुमार उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में कार्यरत हैं, जबकि माता संगीता देवी गृहिणी हैं। बेटी की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी और गर्व का माहौल है।
विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने प्रतिभा यादव की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। मेहनत, अनुशासन और लगन के बल पर प्रतिभा ने जनपद में अपनी अलग पहचान बनाई है।

