Delhi Public School के छात्र Abhinav Verma ने सीबीएसई 12वीं के घोषित परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन करते हुए 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर इटावा जनपद में टॉप किया है।
अभिनव वर्मा ने अकाउंटेंसी, बिजनेस स्टडीज़ और पेंटिंग विषय में शत-प्रतिशत यानी 100 अंक प्राप्त किए हैं। इसके अलावा पॉलिटिकल साइंस और हिस्ट्री में 99-99 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
अभिनव के पिता नवीन वर्मा हेंवरा में सर्राफा व्यवसाय से जुड़े हैं, जबकि उनकी माता प्रतिमा वर्मा गृहिणी हैं। बेटे की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है।
अभिनव की इस सफलता पर विद्यालय परिवार, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। अपनी मेहनत और लगन से अभिनव ने न सिर्फ अपने माता-पिता बल्कि विद्यालय और पूरे जनपद का नाम भी रोशन किया है।

