-
10 इक्विटी शेयर और 1.64 लाख सीसीपीएस नीदरलैंड स्थित एमआईएच इन्वेस्टमेंट्स को बेचने का फैसला
-
इंस्टामार्ट को अलग इकाई में स्थानांतरित कर करेगी दीर्घकालिक विकास
नई दिल्ली: फूड डिलीवरी और लॉजिस्टिक्स कंपनी स्विगी ने शेयर बाजार को जानकारी दी है कि वह रैपिडो का 10 इक्विटी शेयर और 1,63,990 सीरीज-डी ‘अनिवार्य रूप से परिवर्तनीय वरीय शेयर’ (CCPS) नीदरलैंड स्थित कंपनी एमआईएच इन्वेस्टमेंट्स (प्रोसस समूह) को बेच रही है। इस सौदे की कुल राशि लगभग 1,968 करोड़ रुपये बताई गई है।
कंपनी ने कहा कि यह रणनीतिक कदम निवेश के मूल्य को साकार करने और शेयरधारकों के हित में लिया गया है।
इसके अलावा, स्विगी के निदेशक मंडल ने रैपिडो में बची हुई 35,958 सीरीज-डी CCPS को सेतु एआईएफ ट्रस्ट (वेस्टब्रिज समूह) को 431.49 करोड़ रुपये में बेचने की भी मंजूरी दी है। यह लेन-देन किसी संबंधित पक्ष से नहीं जुड़ा है।
जुलाई में स्विगी ने यह भी कहा था कि वह रैपिडो में अपने निवेश की समीक्षा कर रही है, क्योंकि रैपिडो के खाद्य आपूर्ति कारोबार में प्रवेश की योजना से हितों का टकराव हो सकता है।
साथ ही, स्विगी ने अपने त्वरित आपूर्ति कारोबार ‘इंस्टामार्ट’ को अलग इकाई – स्विगी इंस्टामार्ट प्राइवेट लिमिटेड में स्थानांतरित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। यह इकाई पूर्ण-स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी होगी।
कंपनी ने बताया कि यह कदम इंस्टामार्ट कारोबार को दीर्घकालिक विकास के लिए अधिक केंद्रित, कुशल और रणनीतिक रूप से संगठित इकाई के रूप में विकसित करने और संसाधनों के बेहतर उपयोग के लिए उठाया गया है।

