अलीगढ़ (शोज़ब मुनीर)
ए एम यू ओल्ड बॉयज़ एसोसिएशन के सेक्रेटरी डॉ. आज़म मीर की तरफ से जारी एक प्रेस रिलीज़ में कहा गया है कि ए एम यू ओल्ड बॉयज़ एसोसिएशन अलीगढ़ की सालाना जनरल बॉडी मीटिंग 28 दिसंबर, 2025 को सुबह 10:30 बजे ओल्ड बॉयज़ लॉज परिसर में होगी।
डॉ. आज़म मीर ने कहा कि मीटिंग के ज़रूरी एजेंडे में मीटिंग के प्रेसिडेंट का चुनाव, कुरान की तिलावत से शुरुआत, एसोसिएशन के उन सदस्यों के निधन पर शोक जताना (जिनका जनरल बॉडी की पिछली मीटिंग के बाद निधन हो गया), नए सी इ सी के चुनाव के तरीके और प्रोसीजर पर चर्चा और फैसला, मेंबरशिप फीस बढ़ाने और उससे जुड़े मामलों पर चर्चा शामिल है। 22 अक्टूबर 2022 से 31 मार्च 2025, तक की ऑडिट रिपोर्ट पेश करना । 2025-26 का बजट, सैयद मुहम्मद हैदर नकवी की अगुवाई वाली कमेटी की सिफारिशों पर विचार, जिसमें एसोसिएशन के नियमों और कानूनों में बदलाव शामिल हैं, जिसमें सी इ सी का कार्यकाल मौजूदा तीन साल से बढ़ाकर पांच साल करना शामिल है। जनरल सेक्रेटरी द्वारा सालाना रिपोर्ट पेश करना, चेयरमैन की इजाज़त से कोई और आइटम शामिल करना। उन्होंने सदस्यों से मीटिंग में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करनी की अपील किया है। उन्होंने कहा कि ओल्ड बॉयज़ लॉज में लंच का इंतज़ाम किया जाएगा।

