लखनऊ। कारगिल दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं पार्षद मुकेश सिंह चौहान ने शहीद कैप्टन मुकेश श्रीवास्तव के आवास सेक्टर-11, इंदिरा नगर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर उन्होंने शहीद की माता जी श्रीमती सरोजिनी श्रीवास्तव को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके प्रति गहरी संवेदना एवं कृतज्ञता व्यक्त की।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सर्वश्री रघुबीर सिंह परिहार, सुभाष उप्रेती, चौधरी सलमान क़ादिर, पप्पू प्रजापति एवं अख्तर मालिक उपस्थित रहे।

