नई दिल्ली: ऑल इंडिया उलमा बोर्ड के राष्ट्रीय महासचिव अल्लामा बुनई हसनी ने जबलपुर में हुए दर्दनाक हादसे पर गहरा दुख और अफसोस व्यक्त किया है।
अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दुखद और हृदयविदारक है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में पूरा समाज उनके साथ खड़ा है।
अल्लामा हसनी ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ करते हुए संबंधित प्रशासन से अपील की कि राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाई जाए तथा पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए।
उन्होंने कहा कि ऐसे हादसे हमें सावधानी और सुरक्षा के प्रति और अधिक जागरूक रहने की सीख देते हैं।

